कानून से ज्यादा मुझे श्रीराम पर भरोसा है, अयोध्या में राम मंदिर के पक्ष में ही फैसला आएगा। यह बात शुक्रवार को मोतीझील स्थित श्रीराम कथा स्थल पर पत्रकार वार्ता के दौरान देवकी नंदन ठाकुर महाराज ने कही। उन्होंने कहा कि कोर्ट का जो फैसला आएगा वह सत्य सनातन हिंदू धर्म के 100 करोड़ भाई बहनों के पक्ष में आएगा।
अभी भी समय है देश के मुस्लिम भाइयों को भाईचारा दिखाने का। उन्हें स्वयं आगे बढ़कर अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए आना चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी मुस्लिम भाइयों से मेरा वादा है कि हम भी उन्हें मनचाही मस्जिद का निर्माण करवाकर देंगे।