फतेहपुर के खजुहा कस्बा से रोडवेज बस संचालन के पहले दिन कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी अपनी पत्नी व पूर्व ब्लाक प्रमुख सुशीला सिंह के साथ टिकट लेकर सफर किया। उन्होंने बस में पांच किलोमीटर का सफर तय किया।
विज्ञापन
2 of 5
राज्यमंत्री ने पत्नी के साथ रोडवेज बस में किया सफर
- फोटो : अमर उजाला
बस खजुहा से कानपुर होकर फतेहपुर पहुंची। खजुहा से कानपुर रोडवेज बस रूट से जोडने के लिए परिवहन निगम ने रविवार से रोडवेज बस का संचालन शुरू किया। कारागार राज्यमंत्री जय कुमार जैकी व उनकी पत्नी सुशीला सिंह ने बस को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
3 of 5
राज्यमंत्री ने पत्नी के साथ रोडवेज बस में किया सफर
- फोटो : अमर उजाला
फिर उसी बस में टिकट लेकर खजुहा से वीरपुर तक करीब पांच किमी सफर किया। परिचालक अतुल यादव ने कारागार राज्यमंत्री को दो टिकट काट कर दिए। यह बस सुबह सात बजे कस्बा से चलेगी।
4 of 5
राज्यमंत्री ने पत्नी के साथ रोडवेज बस में किया सफर
- फोटो : अमर उजाला
7.30 बजे बिंदकी रोड और नौ बजे कानपुर पहुंचेगी। वहां से 12 बजे वापस डिपो आएगी। वर्कशाप में डीजल लेने के बाद शाम को खजुहा जाएगी और वहीं रात रुकेगी। एआरएम एमएल केशरवानी ने बताया कि कस्बा से दो बसें चलाई जाएंगी।
राज्यमंत्री ने पत्नी के साथ रोडवेज बस में किया सफर
- फोटो : अमर उजाला
पहली बस सुबह सात बजे और दूसरी बस 7.45 बजे कानपुर जाएगी। इन बसों के संचालन से खजुहा क्षेत्र के लोगों को कानपुर जाने में किसी प्रकार की समस्या नहीं होगी। इस मौके पर सीओ अभिषेक तिवारी, एसडीएम बिन्दकी प्रहलाद सिंह, पवन मिश्रा मौजूद रहे।