फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: मंत्री नंद गोपाल नंदी बोले- दागी को नगर निकाय में टिकट नहीं देगी भाजपा

Wed, 05 Apr 2023 12:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर

सार

मंत्री नंद गोपाल नंदी ने पार्टी के पदाधिकारियों से निकाय चुनाव में पार्षदी का टिकट देने का आश्वासन देने से बचने को कहा। बताया कि भाजपा में संगठन सर्वोच्च है। इसके लिए ऊपर से ही फैसला लिया जाएगा। सभी कार्यकर्ता सिर्फ चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए काम करें।
विज्ञापन
मंत्री नंद गोपाल नंदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी ने साफ कहा है कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा किसी दागी को टिकट नहीं देगी। वह मंगलवार को शहर में थे। इस दौरान उन्होंने पार्टी के देहात, ग्रामीण, दक्षिण व उत्तर इकाई जिलाध्यक्षों के घर जाकर निकाय चुनाव संबंधी तैयारियों पर चर्चा किया और उनका हाल-चाल जाना।

विज्ञापन


इस दौरान उन्होंने पार्टी के पदाधिकारियों से निकाय चुनाव में पार्षदी का टिकट देने का आश्वासन देने से बचने को कहा। बताया कि भाजपा में संगठन सर्वोच्च है। इसके लिए ऊपर से ही फैसला लिया जाएगा। सभी कार्यकर्ता सिर्फ चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने के लिए काम करें। उन्होंने जिलाध्यक्षों से दागी लोगों से बचने को कहा।

इससे पूर्व नंदी देहात जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह, ग्रामीण जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला, दक्षिण जिलाध्यक्ष डा. वीना आर्या व उत्तर जिलाध्यक्ष सुनील बजाज के घर जाकर उनके परिवार से भी मुलाकात किया। इस मौके पर विधायक महेश त्रिवेदी, विधायक सुरेंद्र मैथानी, मनीष त्रिपाठी, रामबहादुर यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें