फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सरकार कराएगी सामूहिक विवाह: गुलाब देवी

Wed, 24 May 2017 01:43 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
समाज कल्याण राज्यमंत्री गुलाब देवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘सरकार अब सर्व समाज का सामूहिक विवाह कराएगी। इनमें शादी करने वाले जोड़ों को विवाह अनुदान के रूप में 20 हजार की बजाय प्रदेश सरकार 30 हजार रुपये का अनुदान देगी। गरीब जोड़ों को एनजीओ के माध्यम से सहायता दिलाई जाएगी। बुजुर्ग पेंशन की धनराशि भी 500 की बजाय एक हजार की जाएगी। हर तीन माह में इसका भुगतान होगा।’ समाज कल्याण राज्यमंत्री गुलाब देवी ने मंगलवार को यह बातें कानपुर में कहीं कही।
विज्ञापन
  विभागीय समीक्षा के लिए शहर आईं राज्यमंत्री सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में जनता की योजनाएं नेताओं की योजनाएं बन गईं थीं। बनारस में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बुजुर्ग पेंशन के फर्जी लाभार्थी बिठा दिए। आंकड़ों के आधार पर नहीं, हकीकत की कसौटी पर योजनाएं चलेंगी। इसीलिए पूर्व सरकार की योजनाओं की जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन

बजट मिलते ही जारी होगी छात्रवृत्ति

समाज कल्याण राज्यमंत्री गुलाब देवी
एक सवाल के जवाब में राज्यमंत्री ने कहा वर्तमान सरकार सबका साथ, सबका विकास के एजेंडे पर काम कर रही है। बजट जारी होते ही सभी वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति मिलेगी। इसमें भेदभाव नहीं होगा। कानपुर विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम और छात्रवृत्ति आवेदन की डेट में अंतर होने के कारण छात्रों के आवेदन से वंचित होने की जानकारी पर उन्होंने इसमें सुधार कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि निजी कॉलेजों की ओर से छात्रों के खातों के जरिए काला धन सफेद करने की जानकारी मिली है। इसके खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
  अभी समीक्षा, बाद में निरीक्षण
गुलाब देवी ने कहा कि अभी तो वह विभाग की जारी योजनाओं की समीक्षा करेंगी। अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारी का सत्यापन करने के लिए किसी दिन औचक निरीक्षण करेंगी। समीक्षा बैठक के दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी अलख निरंजन मिश्रा समेत विभाग के कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें