‘सरकार अब सर्व समाज का सामूहिक विवाह कराएगी। इनमें शादी करने वाले जोड़ों को विवाह अनुदान के रूप में 20 हजार की बजाय प्रदेश सरकार 30 हजार रुपये का अनुदान देगी। गरीब जोड़ों को एनजीओ के माध्यम से सहायता दिलाई जाएगी। बुजुर्ग पेंशन की धनराशि भी 500 की बजाय एक हजार की जाएगी। हर तीन माह में इसका भुगतान होगा।’ समाज कल्याण राज्यमंत्री गुलाब देवी ने मंगलवार को यह बातें कानपुर में कहीं कही।
विभागीय समीक्षा के लिए शहर आईं राज्यमंत्री सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में जनता की योजनाएं नेताओं की योजनाएं बन गईं थीं। बनारस में निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बुजुर्ग पेंशन के फर्जी लाभार्थी बिठा दिए। आंकड़ों के आधार पर नहीं, हकीकत की कसौटी पर योजनाएं चलेंगी। इसीलिए पूर्व सरकार की योजनाओं की जांच की जा रही है।