फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर देहात में 4.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा न्यूनतम तापमान, ठंड से कांपे लोग

विज्ञापन
हाईवे पर कोहरे के बीच गुजरते वाहन। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद अब तापमान में फिर से गिरावट दर्ज होने लगी है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन

वहीं सुबह के समय कोहरे की घनी चादर छाई रही। इससे सड़कों पर वाहन रफ्तार नहीं पकड़ सके और हेडलाइट जलाकर वाहन चालक गुजरने को मजबूर हुए। शीतलहर चलने के कारण लोग जगह-जगह अलाव तापते नजर आए।
हालांकि दोपहर के समय गुनगुनी धूप से लोगों को कुछ राहत मिली। वहीं शाम होते ही फिर से शीतलहर ने बेहाल करना शुरू कर दिया। इससे लोग जल्द अपना काम निपटाकर वापस घरों में चले गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें