आसीवन थाना क्षेत्र में ट्रक से टकराकर क्षतिग्रस्त मिनी बस।
- फोटो : अमर उजाला
उन्नाव से सवारियां लेकर संडीला जा रहे मिनी बस चालक की लापवाही से आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज कस्बे के बड़ा चौराहा पर बस, ट्रक से टकरा गई। हादसे के वक्त बस में बैठे 32 यात्रियों में चीख पुकार मच गई। हादसे में 29 यात्रियों को चोटें आईं जिनमें 6 को मियागंज सीएचसी में भर्ती किया गया है जबकि अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
इस दौरान यातायात बाधित होने से आधे घंटे तक जाम लगा रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस व ट्रक को कब्जे में लिया है। शहर के हरदोई ओवरब्रिज से मिनी बस लगभग 32 सवारियां लेकर गुरुवार दोपहर लगभग 12 बजे संडीला के लिए निकली। 2.15 बजे बस आसीवन थाना क्षेत्र के मियागंज कस्बा के बड़ा चौराहा पर पहुंची थी कि नंबर कटने के डर से बिना सड़क के दोनों छोर पर देखे चालक ने चौराहा पार किया।