यूपी टी-20 लीग के तीसरे सीजन का मिनी ऑक्शन
- फोटो : amar ujala
नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से होने वाली यूपी टी-20 लीग में पिछले वर्ष मेगा नीलामी में 171 खिलाड़ियों में 91 को खरीदा गया था। तीसरे सीजन के लिए छह फ्रेंचाइजियों ने कुल मिलाकर 63 खिलाड़ियों को रिटेन किया। वहीं, बुधवार को 45 खिलाड़ियों के खाली स्लॉट के लिए सभी छह फ्रेंचाइजियों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर बोली लगाई।
यूपी टी-20 लीग के तीसरे सीजन का मिनी ऑक्शन
- फोटो : amar ujala
23 अगस्त से 16 सितंबर तक प्रस्तावित है तीसरा सीजन
शाम चार बजे से शुरू हुई नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई। इसे ब्रिटिश मॉडल करिश्मा कोटक ने होस्ट किया। यूपी टी-20 का तीसरा सीजन इस बार 23 अगस्त से 16 सितंबर तक प्रस्तावित है। जो हाईब्रिड मॉडल पर लखनऊ और कानपुर दोनों में खेला जाएगा। लीग का पहला सीजन कानपुर में खेला गया था, जिसमें काशी रुद्रास चैंपियन बना था। वहीं, लखनऊ में खेले गए दूसरे सीजन में मेरठ मेवरिक्स टीम विजेता रही थी।
यूपी टी-20 लीग के तीसरे सीजन का मिनी ऑक्शन
- फोटो : amar ujala
गोरखपुर से नई पारी की शुरुआत करेंगे अंकित राजपूत
पूर्व रणजी कप्तान अंकित राजपूत ने पिछले वर्ष क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद अब वह अगस्त में होने जा रही यूपी टी-20 लीग में गोरखपुर लॉयंस के कोचिंग स्टॉफ में नजर आएंगे। तेज गेंदबाज अंकित बुधवार को नीलामी प्रक्रिया में भी शामिल रहे।
यूपी टी 20 लीग में रंगारंग कार्यक्रम।
- फोटो : अमर उजाला
शहर के खिलाड़ी कीमत (लाख में) टीम
- उपेंद्र यादव 13.50 काशी रुद्रास।
- अलमास शौकत 4.00 गोरखपुर लायंस।
- सौभाग्य मिश्रा 3.00 कानपुर सुपरस्टार।
- निशांत गौड़ 3.00 लखनऊ फाल्कंस।