फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Orai: खदान संचालक ने रास्ता बनाने के लिए किए गड्ढे, चरवाहे की डूबकर मौत, थानाध्यक्ष बोले- जांच की जा रही है

Wed, 29 May 2024 12:01 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: डकोर कोतवाली क्षेत्र के सिमरिया घाट में खदान संचालक ने रास्ता बनाने के लिए बड़े-बड़े गड्ढे बना दिए थे। इनमें पानी भर गया था, जिसमें डूबकर एक चरवाहे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
गड्ढे में भरा पानी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उरई में मौरंग खदान संचालक ने रास्ता बनाने के लिए बड़े-बड़े गड्ढे खोद दिए, जिसमें डूबकर मंगलवार की शाम एक चरवाहे की मौत हो गई। शाम को जब वह घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, जिस पर उसका शव गड्ढे में पड़ा मिला। शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। डकोर कोतवाली क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी बाबू (75) मंगलवार की सुबह जानवरों को चलाने गया था। तभी वह सिमरिया घाट संचालक द्वारा रास्ता बनाने को लेकर किए गए गड्ढे में गिर गया। इनमें पानी अधिक होने की वजह से वह बाहर नहीं निकल सका।
इससे उसकी पानी में डूबकर मौके पर ही मौत हो गई। शाम को जब वह घर नहीं पहुंचा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की। कुछ देर बाद उसका शव गड्ढे में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष राजेश पाल सिंह का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें