फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापा मारकर लाखों की पॉलिथीन की जब्त

विज्ञापन
जालौन में छापेमारी के दौरान पकड़ी गई पॉलिथीन। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। प्रतिबंध के बावजूद नगर में बड़े पैमाने पर बेची जा रही पॉलिथीन के खिलाफ प्रशासन सख्त है। गुरुवार को छापा मारकर लाखों की पॉलिथीन जब्त की गई। अब पालिका प्रशासन पॉलिथीन विक्रेताओं से जुर्माना वसूलने की तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन

नगर में अवैध रूप से हो रही पॉलिथीन की बिक्री का संज्ञान लेते हुए प्रशासन द्वारा बड़े पॉलिथीन विक्रेताओं के खिलाफ अभियान चलाया गया। एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला के नेतृत्व में नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डीडी सिंह, सफाई निरीक्षक देवेंद्र कुमार, चौकी प्रभारी शीतला प्रसाद मिश्रा आदि ने टीम के साथ नगर के पॉलिथीन विक्रेता नरेश चंद्र पुरानीहाट, राहुल निवासी मोहल्ला ओझा, विक्की पुरानी नझाई, शाकिर चिमनदुबे व नासिर की दुकानों एवं घरों में छापा मारकर लगभग 12 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलिथीन बरामद की।
नगर में लाखों रुपये की प्रतिबंधित पॉलिथीन पकड़े जाने पर छोटे मोटे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। छापे की सूचना के बाद देखते ही देखते बाजार व सब्जी की दुकानों से पॉलिथीन गायब हो गई। प्रतिबंधित पॉलिथीन को लेकर एसडीएम सुनील कुमार शुक्ला ने बताया कि पर्यावरण के लिए हानिकारक पॉलिथीन का प्रयोग कतई नहीं होने दिया जाएगा। यदि कोई प्रतिबंधित पॉलिथीन की बिक्री करता है अथवा पॉलिथीन में रखकर सामान बेचता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पॉलिथीन के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें