फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को विशेष मतदाता दिवस: 3770 बूथों पर मिलेगी हर सुविधा, नाम जोड़ने से संशोधन तक होगा काम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर

कानपुर।

विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत रविवार को जनपद में विशेष मतदाता दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के 3770 मतदान बूथों पर बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) मतदाता सूची के साथ मौजूद रहेंगे, ताकि मतदाताओं को एक ही स्थान पर सभी जरूरी सुविधाएं मिल सकें।

बीएलओ सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक अपने-अपने बूथों पर बैठेंगे। इस दौरान कोई भी मतदाता अपने नाम की जांच, विवरण सत्यापन और मतदाता सूची से जुड़ी सभी जानकारियां सीधे बूथ पर जाकर प्राप्त कर सकता है। मतदाता दिवस के अवसर पर नए मतदाताओं का पंजीकरण, नाम संशोधन और नाम कटवाने से संबंधित सभी कार्य मौके पर ही किए जाएंगे।
विज्ञापन


जिन नागरिकों की आयु 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष पूर्ण हो रही है या जिनका नाम अब तक मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे प्रारूप-6 के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। मतदाता सूची से नाम हटवाने के लिए प्रारूप-7, जबकि नाम, आयु, लिंग, फोटो, पता परिवर्तन अथवा डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्र से संबंधित संशोधन के लिए प्रारूप-8 निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा एनआरआई मतदाताओं के लिए प्रारूप-6ए की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।

अपर जिलाधिकारी (वित्त) विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक बीएलओ नई मतदाता सूची और सभी निर्धारित प्रारूपों के साथ बूथों पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने अपील की कि मतदाता इस अवसर का लाभ उठाएं और अपनी जानकारी की जांच कर आवश्यकतानुसार आवेदन अवश्य करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें