कमालगंज। 15 दिन पूर्व नासिक से घर के लिए चला मजदूर युवक रास्ते में लापता हो गया है। युवक के पिता ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर हत्या की आशंका जताई है।
ब्लॉक के कैंटहा ग्राम पंचायत के ककरया निवासी अमर सिंह ने पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों को पत्र देकर कहा कि उसके पुत्र रोहित(20) को महावर नगला थाना ढोलना जिला कासगंज निवासी ठेकेदार नासिक में टमाटर की छटाई, क्रेटों में भरने व लोडिंग के लिए गांव से बुलाकर ले गया था। तीन नवंबर को उनके साले के लड़के की रोहित से फोन पर बात हुई तो उसने कहा कि ठेकेदार एक भी पैसा देने को तैयार नहीं है। जब मैंने ठेकेदार से बात की तो उसने कहा कि इंद्रा जसनपुर कासगंज निवासी युवक के साथ रोहित को भेज दिया। लेकिन अभी तक वह नहीं आया। आशंका है कि ठेकेदार व दूसरे युवक ने पुत्र की हत्या कर शव गायब कर दिया। (संवाद)