फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुरः पत्नी से झगड़कर प्रवासी मजदूर ने लगाई फांसी, एक हफ्ते पहले ही राजस्थान से लौटा था

Thu, 23 Jul 2020 09:35 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर के ललपुरा थानाक्षेत्र के स्वासा बुजुर्ग गांव में पत्नी से झगड़कर प्रवासी मजदूर ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


स्वासा बुजुर्ग गांव निवासी शिवप्रसाद (23) पुत्र राममिलन की शादी बीते साल बांदा जिले में हुई थी। शादी के कुछ महीने बाद वह राजस्थान चला गया था। वहां कुल्फी बेचकर परिवार का भरण पोषण करता था। राजस्थान में काम धंधा बंद होने पर वह एक हफ्ते पहले ही गांव आया था। उसकी पत्नी अपनी ननद के घर जनपद बांदा के उटिया गांव में रह रही थी। उसे चार दिन पहले ही विदा कराकर लौटा था। मंगलवार रात किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। मारपीट हुई।

इस पर पत्नी से घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस शिवप्रसाद को पकड़कर ले गई। इसके बाद छोड़ दिया। घर पहुंचने पर उसने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ललपुरा थानाध्यक्ष दुर्ग विजय सिंह ने बताया पति और पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इस पर पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें