फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गोली मार कर हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
चौबेपुर (बिल्हौर)। चौबेपुर के गोगूमऊ गांव में मंगलवार रात घर के बाहर सो रहे अधेड़ को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। लहूलुहान हालत में परिजन उसे चौबेपुर स्थित सामुदायिक केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

गोगूमऊ निवासी देवनारायण उर्फ दिवारी लाल कटियार (55) अविवाहित थे और छोटे भाई रामवीर के परिवार के साथ रहते थे। रामवीर के परिवार में पत्नी अनामिका, बेटा शिवा और दो बेटियां मोनी और लक्ष्मी हैं। रामवीर ने बताया कि बड़े भाई देव नारायण के पास कार थी जिसे वह बुकिंग पर चलाते थे। मंगलवार रात खाना खाने के बाद देव नारायण घर के बाहर बिछी चारपाई पर सोने चले गए। परिवार अंदर कमरे में था और सोने की तैयारी कर रहा था। रात करीब 10:30 बजे अचानक गोली चलने की आवाज आई। वह बाहर आए तो देखा कि देव नारायण चारपाई पर लहूलुहान हालत में पड़े तड़प रहे थे। उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। आनन-फानन ग्रामीणों की मदद से उन्हें कार से चौबेपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने देवनारायण को मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर चौबेपुर राजकुमार सिंह राठौर ने बताया कि परिजनों ने मृतक या उनके परिवार की किसी से दुश्मनी होने से इन्कार किया है। ऐसे में हमलावर कौन थे और उन्हाेंने उन पर गोली क्यों चलाई, इस बारे में पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें