फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: बाइक सवार लुटेरे ने शिक्षिका से लूटा मोबाइल

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। रेलबाजार थानाक्षेत्र में बाइक सवार एक लुटेरे ने मंगलवार को पैदल चल रही शिक्षिका से मोबाइल लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश जीटी रोड की तरफ भाग निकला। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरे की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रेलबाजार निवासी नैन्सी एक निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। सोमवार को वह स्कूल जा रही थी। रास्ते में इंदिरा निकेतन स्कूल के सामने पहुंची ही थींं कि एक कॉल आने पर वह फोन पर बात करने लगीं। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार लुटेरे ने उनका मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश जीटी रोड की तरफ भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरे की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें