इससे करंट लगने से अवधेश की मौत हो गई। हादसे के बाद मोहल्ले के शिवम और सुरजीत भी करंट की चपेट में आकर झुलस गए। दोनों को परिजनों ने उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताई और टूटकर झूल रही एचटी लाइन को समय रहते ठीक न किए जाने पर सवाल उठाए।