फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ट्रेन की चपेट में आकर अधेड़ की मौत

Mon, 05 May 2025 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झींझक। दिल्ली-हावड़ा रेलवे ट्रैक पर परजनी हाल्ट के पास डाउन लाइन पर रविवार को नार्थ ईस्ट एक्सप्रेस की चपेट में आकर अधेड़ की मौत हो गई। स्टेशन मास्टर कंचौसी की सूचना पर मंगलपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पड़ताल कर शव की शिनाख्त कराई।
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर परजनी हाल्ट के पास डाउन लाइन पर मंगलपुर थाना के सरदारपुरवा निवासी धर्मेंद्रनाथ (50) ट्रेन की चपेट में आ गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना कंचौसी स्टेशन मास्टर ने पुलिस को दी। पुलिस की सूचना पर रोते-बिलखते परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। भाई राजूनाथ ने बताया कि वह कोई काम-धंधा नहीं करता था। लोग जो कुछ भी दे देते उसे खाकर अपना गुजारा कर लेता था। अनहोनी से मां रामप्यारी, पत्नी ममता, बेटे रोहित, मोहित रो-रोकर बेहाल है। चौकी प्रभारी कंचौसी आंनद वीर सोलंकी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें