फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: ईंट निर्माण प्लांट में लगी आग, तीन लाख से अधिक का सामान जला

Mon, 05 May 2025 01:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
खासबरा मोड स्थित ईट प्लांट में लगी आग। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
राजपुर। नगर के खासबरा मोड स्थित ईंट निर्माण प्लांट में रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। प्लांट मालिक ने दमकल टीम को सूचना दी। एक घंटे तक दमकल टीम नहीं पहुंचीं। इधर आग से प्लांट में लाखों का सामान जल गया। लोगाें ने पुलिस की मदद से निजी सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

राजपुर के आंबेडकर नगर निवासी समीअल्लाह खान का खासबरा मोड़ पर सीमेंट का ईंट बनाने का प्लांट है। समीअल्लाह ने पुलिस को बताया कि प्लांट में रविवार दोपहर 1 बजे ताला डालकर वह घर गए थे। तभी संदिग्ध परिस्थितियों में प्लांट में आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। उसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की।
निजी सबमर्सिबल चलाकर किसी तरह से आग काबू की गई। इससे पहले रबड़ माउंड फ्रेम, मिक्स मशीन, ब्रेटर मशीन और प्लाई आदि जलकर राख हो गई। समीअल्लाह ने बताया कि आग से करीब तीन लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। इधर करीब एक घंटे बाद भोगनीपुर से फायर टैंकर लेकर दमकल कर्मी पहुंचे। पानी की बौछार कर सुलग रही आग बुझाई। थानाध्यक्ष कालीचरन कुशवाहा ने बताया कि आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें