फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष पर मचा घमासान

Sat, 09 Jan 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा महानगर अध्यक्ष बनने के लिए पार्टी के 52 कार्यकर्ता मैदान में हैं। शुक्रवार को कुल 53 लोगों ने नामांकन किया, जिसमें एक यशोदा नगर मंडल के आशुतोष त्रिपाठी ने अपना नाम वापस ले लिया।
विज्ञापन


सभी दावेदारों के आवेदन चुनाव अधिकारी के जरिए प्रदेश इकाई को भेज दिया गया है। संभावना है कि अध्यक्ष के नाम की घोषणा 12 जनवरी को होगी। मुकाबला मैथानी और संजय वाजपेयी के बीच माना जा रहा है।

शुक्रवार को पार्टी कार्यालय शिक्षक पार्क में नामांकन 11 बजे से होना था, लेकिन सुबह नौ बजे से ही वहां पर गहमा-गहमी शुरू हो गई थी। अध्यक्ष पद के बड़े दावेदार नामांकन से पहले अपने अपने समर्थकों के साथ आसपास के होटलों में बैठक की। उसके बाद वहां से जुलूस के रूप में नामांकन स्थल तक आए।
विज्ञापन


भाजयुमो के पदाधिकारी ढोल और नगाड़े की धुन पर सुरेंद्र मैथानी को कंधे पर लेकर घूमे। इसी तरह संघ की पसंद माने जा रहे संजय वाजपेयी भी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे। पूर्व सांसद श्याम बिहारी के बेटे मुकुंद मिश्र ने भी नामांकन किया। मुकुंद को विधायक सलिल विश्नोई का समर्थन है।

पूर्व जिलाध्यक्ष (दक्षिण क्षेत्र) राधेश्याम भी मुख्य दावेदारों में हैं। राधेश्याम के मनोनयन पर चर्चा है कि उन्होंने नामांकन फार्म पर एक प्रतिनिधि का नाम बिना उसकी अनुमति के लिख दिया था। हालांकि उन्होंने इसे अफवाह बताया।

अध्यक्ष के दावेदारों में चार व्यापार मंडल से
भाजपा नगर अध्यक्ष का नामांकन कराने वालों में चार लोग कानपुर उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी हैं। इन लोगों में सुरेंद्र मैथानी, निर्मल त्रिपाठी, मुकुं द मिश्र और अचल गुप्ता शामिल हैं। अन्य नामांकन करने वाले प्रमुख लोगों में प्रमोद त्रिपाठी, राकेश तिवारी, राघवेंद्र सिंह, शैलेंद्र शुक्ला

सांसद जोशी के नाम पर गुटबाजी
अध्यक्ष बनने के लिए कई दावेदारों में सांसद मुरली मनोहर जोशी को लेकर भी गुटबाजी दिखी। जिस समय नामांकन चल रहा था, सुरेंद्र मैथानी समर्थकों ने डा. जोशी जिंदाबाद के नारे कई बार लगाए। इसी तरह दूसरे दावेदार दिलीप गुप्ता के साथ में डा. जोशी का नाम जोड़ा जा रहा था।

अपने ही विधायक के खिलाफ खोला कार्यकर्ताओं ने मोर्चा
कानपुर साउथ। भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पाटी के विधायक के खिलाफ बगावत शुरू कर दी है। किदवईनगर चौराहे पर शुक्रवार को भाजपाइयों ने विकास कार्यों की अनदेखी और एक ही वार्ड को अधिक महत्व देने का आरोप लगाकर  विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के खिलाफ धरना दिया।

मंडल मंत्री बृजेंद्र सिंह का आरोप है कि विधायक के सारे विकास कार्य वार्ड 54 तक ही सीमित हैं। अन्य वार्डों की उपेक्षा की जा रही है। इसके अलावा वार्ड 54 बाबूपुरवा का ही मंडल अध्यक्ष और जिला प्रतिनिधि बनाया गया।

विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 31, 75 और 96 की अनदेखी की गई है। अगर जल्द ही मंडल अध्यक्ष को बर्खास्त नहीं किया गया तो भाजपाई नवीन मार्केट से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक विधायक के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।

इस बाबत विधायक रघुनंदन सिंह का कहना है कि मंडल अध्यक्ष संगठन ने बनाएं हैं। कुछ वार्डों में विकास कार्यों की अनदेखी का आरोप गलत है। पूरे क्षेत्र में काम कराए जा रहे हैं। धरना देने वालों में चंदा यादव, दीपक त्रिपाठी, रामसखी सिंह, सुनील पाल, नरेंद्र सिंह चौहान, परवेज आलम, आशीष तिवारी, रामनरेश, मीना गौड़, अजय श्रीवास्तव, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें