फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur: निर्माण में तेजी दिखाने वाले मेट्रो अफसर पैचवर्क में सुस्त, तीन किलोमीटर की सड़क पर जगह-जगह हैं गड्ढे

Sun, 24 Mar 2024 09:53 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

Kanpur News: बारादेवी से नौबस्ता तक एलिवेटेड ट्रैक के निर्माण के बाद होर्डिंग हटाकर ग्रीनबेल्ट की बाउंड्री बनाई जा रही है। करीब तीन किलोमीटर की सड़क पर जगह-जगह गड्ढे है, जिससे रोज 50 हजार से ज्यादा लोग हिचकोले खाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
जूही हमीरपुर रोड पर मेट्रो की ग्रीन बेल्ट बन गई पर सड़क नहीं बनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर में मेट्रो निर्माण में तेजी दिखा रहे उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) के अफसर पैचवर्क कराने में सुस्त हैं। बारादेवी से नौबस्ता के बीच करीब 90 प्रतिशत हिस्से में न केवल बैरिकेडिंग हट चुकी है, बल्कि ग्रीनबेल्ट के लिए दीवारें भी बनने लगी हैं। लेकिन पैचवर्क नहीं कराया जा रहा है।

विज्ञापन

करीब चार महीने से 50 हजार से ज्यादा लोग सड़क पर हिचकोले खाने को मजबूर हैं। यूपीएमआरसी कॉरिडोर-वन के तहत ट्रांसपोर्टनगर के आगे श्याम पैलेस के सामने से नौबस्ता तक सड़कें खोदकर पिलर बनाए गए हैं। ज्यादातर पिलर पर यू-गर्डर भी रखे जा चुके हैं।

बारादेवी, किदवईनगर, नौबस्ता आदि एलिवेटेड मेट्रो स्टेशनों का निर्माण हो रहा है, लेकिन पैचवर्क कराने में लापरवाही बरती जा रही है।  यह हाल तब है, जब यूपीएमआरसी ने दावा किया था कि निर्माण के दौरान शहरवासियों को कम से कम दिक्कत हो, इसके लिए वे प्रयासरत रहेंगे।

निर्माण पूरा होने के बाद पूरी सड़क बनाई जाएगी
निर्माण स्थल पर धूल नियंत्रित करने के लिए पानी का छिड़काव, खोदाई व ओवरलोड वाहनों की वजह से खराब हुईं सड़कों पर पैचवर्क आदि कराने की बात कही थी। यूपीएमआरसी का कहना है कि बारादेवी एलिवेटेड स्टेशन तक सड़क बनवा दी गई है। उसके आगे धीरे-धीरे पैचवर्क कराया जाएगा। निर्माण पूरा होने के बाद पूरी सड़क बनाई जाएगी।

ट्रांसपोर्टनगर-बारादेवी रोड भी थी जर्जर
जो हालत बारादेवी से नौबस्ता गल्लामंडी तक की सड़क की है, उससे भी बदतर हालत बारादेवी चौराहे से श्याम पैलेस के सामने तक की सड़क की थी। 10 दिन पहले अमर उजाला ने यह मामला प्रकाशित किया था, इसके बाद सड़क बनाई गई थी।
विज्ञापन

जनता परेशान

  • जब से मेट्रो का काम शुरू हुआ है, तभी से गड्ढों को ठीक से नहीं भरा जा रहा। जनता परेशानी झेलने को मजबूर है।  -अर्चना अग्निहोत्री, रतनलालनगर
  • त्योहार में भी मेट्रो ने बारादेवी से नौबस्ता तक पैचवर्क नहीं कराया। मेट्रो के अधिकारी भी ध्यान नहीं दे रहे, जनता परेशान है।  -मनीषा वर्मा, बर्रा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें