फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनने लगी मेट्रो यार्ड की बाउंड्री वॉल

Sat, 22 Oct 2016 12:24 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर में मेट्रो यार्ड और इसकी बाउंड्रीवॉल बनाने का काम शुक्रवार से शुरू हो गया। निर्माण कंपनी सैम इंडिया ने पॉलिटेक्निक की वर्तमान दीवार को तोड़कर नई दीवार बनानी शुरू कर दी है। यार्ड की जमीन पर भी खुदाई शुरू करा दी गई है। यार्ड के विभिन्न ब्लॉकों की मार्किंग का काम तेज कर दिया गया है।
विज्ञापन


कमिश्नर मो. इफ्तिखारुद्दीन के निर्देश के बाद लखनऊ मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एलएमआरसी) ने मेट्रो से जुड़े सभी काम एक साथ शुरू करा दिए हैं। इसके चलते शुक्रवार को बाउंड्रीवॉल और यार्ड का काम एक साथ शुरू कराया गया है।

निर्माण कंपनी से जुड़े प्रतिनिधियों के मुताबिक पहले गुरुदेव की ओर बनी दीवार को हटाकर नई दीवार बनाई जा रही है। इसके बाद पालिटेक्निक का नया गेट बनाया जाएगा। गेट बनने के बाद रावतपुर की ओर से पूरे यार्ड परिसर के लिए नई दीवार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें