लगातार बढ़ रहा तापमान लोगों के लिए मुसीबत बना हुआ है। एेसे में मौसम विभाग ने आज कानपुर शहर व आसपास के जिलों में आंधी-बारिश की संभावना जतायी है।
विज्ञापन
2 of 5
डेमाे पिक
रविवार को दिन में बूंदाबांदी हुई, हवा भी चली फिर भी पारा 42 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। पश्चिम से आने वाली मरुस्थली हवाओं की वजह से अगले दो तीन दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने रविवार को बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन पश्चिमी हवाओं की वजह से यह महानगर के कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी तक सिमट गया।
विज्ञापन
3 of 5
डेमाे पिक
पाकिस्तान के मरुस्थली क्षेत्रों से बहने वाली गरम हवा राजस्थान से होती हुई आकर देश के कई क्षेत्रों में असर डाल रही है। उत्तर प्रदेश के मध्य क्षेत्र में इसका असर पिछले कई दिनों से बना हुआ है। मौसम विभाग का मानना है कि अगले 72 घंटे तक इसी तरह गरम हवाएं चलेंगी। बीच में हल्की बूंदाबांदी होगी लेकिन गर्मी का असर कम नहीं होगा।
4 of 5
डेमाे पिक
रविवार को दिन का तापमान 41 से बढ़कर 41.8 हो गया, जबकि रात का पारा पहले की तरह 28 डिग्री पर ही बना हुआ है। मरुस्थली हवाएं चलने की वजह से दिन में हवा की नमी एक और रात में दो प्रतिशत कम हुई। पिछले सात दिनों से पश्चिमी हवा चल रही है। इसके दो दिनों तक और चलने की संभावना है। पश्चिमी हवाओं से बारिश होने की संभावना कम हो जाती है। इससे हवा में नमी खत्म हो जाती है। ऐसे में बादल बनने की गुंजाइश कम रहती है।