यूपी के कानपुर शहर व आसपास के जिलों के लिए मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी दी है। विभाग की मानें तो अभी 16 अगस्त तक यूपी के तमाम शहरों को बारिश का कहर झेलना पड़ सकता है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 8
बारिश से जलभराव।
- फोटो : amar ujala
कानपुर शहर ही नहीं कानपुर देहात, उन्नाव, बांदा, महोबा, औरैया, हमीरपुर, हरदोई, फतेहपुर, फर्रूखाबाद, जालौन, कन्नौज आदि जिलों में बारिश का खतरा है।
विज्ञापन
3 of 8
बारिश
विभाग की मानें तो स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) तक शहर का मौसम ऐसे ही खुशनुमा रहेगा। पूर्वी क्षेत्र में बने हवा के कम दबाव वाले क्षेत्र की वजह से मानसून फिर से सक्रिय हो गया है।
4 of 8
भरा बारिश का पानी।
आने वाले कुछ दिनों तक इसका असर रहेगा। महीने के अंत तक मानसून सक्रिय रहने की संभावना है। रुक-रुककर बारिश और हवा चलती रहेगी।
विज्ञापन
5 of 8
बारिश का कहर
- फोटो : अमर उजाला
मौसम विज्ञानियों के अनुसार जिस तरह अगस्त की शुरुआत में झमाझम बारिश हुई थी वैसी ही बारिश इस माह के अंत तक होने की संभावना है।
विज्ञापन
6 of 8
बारिश
सोमवार को सुबह से ही मौसम सुहाना बना हुआ था। दोपहर में अचानक अंधेरा छा गया और झमाझम बारिश शुरु हो गयी।
विज्ञापन
7 of 8
बारिश में स्कूटर से जाती युवती
- फोटो : अमर उजाला
सोमवार को कानपुर शहर समेत आसपास के कई जिलों में हुई बारिश से यातायात व्यवस्था तो प्रभावित हुई ही साथ ही जगह-जगह जल भराव के कारण भी लोगों को मुसीबत का सामना करना पड़ा।