कानपुर महानगर और इसके आसपास के क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ का असर फिर बनने लगा है। इससे कई दिनों से पड़ रही गर्मी में अचानक बदलाव आएगा। 14 और 15 मार्च को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है।
मंगलवार को अधिकतम और न्यूनतम पारे में एक-एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को भी गर्मी बढ़ेगी पर रात से मौसम बदल सकता है। स्थानीय मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर से उठी हवाओं की वजह से अगले एक दो दिन में मध्य उत्तर प्रदेश के ऊपर कम दबाव वाला क्षेत्र बनना शुरू हो जाएगा।