फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मैसेज आते नहीं, बिना सूचना कट जाती बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। तकनीकी समिति की रिपोर्ट आने तक शहर के छह लाख उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से राहत तो मिली है, लेकिन 01.08 लाख प्रीपेड स्मार्ट मीटर धारक समस्याओं से जूझ रहे हैं। इन उपभोक्ताओं के मीटर बिना किसी सूचना के बदल दिए गए हैं। मोबाइल पर मैसेज भी नहीं आने से बैलेंस निगेटिव हो रहा और बिजली कट रही है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं की शिकायत है कि एप्लिकेशन पर शेष राशि नहीं दिखने से उन्हें यह नहीं पता चल पाता है कि रीचार्ज कब करना है। शिकायत के लिए सहायता नंबर पर भी उचित जवाब नहीं मिलता है। सहायता केंद्र पर भी संतोषजनक उत्तर नहीं मिल रहा है। स्मार्ट पूर्व भुगतान मीटर लगने के बाद से उपभोक्ताओं की समस्याएं लगातार बढ़ गई हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद कंपनी के प्रतिनिधि समाधान नहीं कर रहे हैं। केस्को अधिकारी भी इन समस्याओं पर कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। विभाग स्मार्ट मीटर में तकनीकी खामियों को मानने को तैयार नहीं है। अब उपभोक्ता पुराने पोस्टपेड मीटर लगाने की मांग कर रहे हैं।



बातचीत


तीन बार शिकायत पर जुड़ा कनेक्शन
करीब चार माह पहले बिना जानकारी दिए ही पोस्टपेड को प्रीपेड में बदल दिया गया। अचानक बिजली कट गई तो जानकारी की। पता चला कि बैलेंस निगेटिव में 300 रुपये है। एक हजार रुपये जमा किए लेकिन तीन बार शिकायत करने पर ही कनेक्शन शुरू हुआ। -रविंदर सिंह, कौशलपुरी
विज्ञापन


किसी भी समय कट जाती है बिजली
क्षेत्र में करीब 12 लोगों के घर में स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगे हैं। सभी लोग मैसेज न आने और कहीं भी सुनवाई ना होने से परेशान हैं। इससे वक्त-बेवक्त बिजली कट जाती है। इसे लेकर हेल्प डेस्क पर भी शिकायत दर्ज करा चुके हैं। -राजेंद्र सिंह, लेबर कॉलोनी, गोविंदनगर

वर्जन
स्मार्ट प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं को एसएमएस के माध्यम से सूचनाएं प्रेषित की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त, स्मार्ट मीटर धारक यूपीपीसीएल स्मार्ट एप या www.uppcl.org पर जाकर भी कनेक्शन और अपने खाते से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। -देवेंद्र कुमार वर्मा, मीडिया प्रभारी, केस्को
फोटो।
10 महीने नहीं आया बिल, लाइट कटी
स्मार्ट प्रीपेड के साथ पोस्टपेड मीटर के उपभोक्ता भी परेशान हैं। रतन आर्बिट के पीछे, कल्याणपुर में रहने वाली दिव्या प्रकाश ने बताया कि करीब 10 माह पहले सोलर पैनल लगवाया था। घर पर नया स्मार्ट पोस्टपेड मीटर भी लगा लेकिन बिल नहीं आया। पिछले सप्ताह बिजली कट गई तो जानकारी की। पता चला कि 1500 रुपये प्रतिमाह के हिसाब से 15 हजार रुपये बकाया है। इस पर आंशिक भुगतान कर बिजली चालू कराई। दो दिन बाद फिर लाइट कट गई और पांच हजार रुपये जमा करने पर चालू की गई। स्मार्ट पोस्टपेड मीटर लगने के बाद बिल बढ़कर आ रहा है। हेल्पलाइन नंबर और केस्को मुख्यालय जाकर शिकायत भी की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें