फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पारा चढ़ा, उमस बढ़ी

Sun, 11 Sep 2016 08:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
कानपुर में पछुआ हवाओं ने रविवार को मौसम का मिजाज गर्म कर दिया। अधिकतम तापमान 35.8 और न्यूनतम 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से करीब तीन डिग्री ज्यादा है। इस कारण उमस भरी गर्मी महसूस की गई।
विज्ञापन

गर्म हवाओं ने रविवार को वातावरण की नमी कर दी। सुबह की नमी 80 फीसदी और दोपहर की नमी 55 फीसदी रिकार्ड की गई है। कम नमी से उमस बढ़ती है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डॉ. अनिरुद्ध दुबे ने बताया कि मौसम का मिजाज अभी ऐसे ही रहेगा। सोमवार को बादल छाए रहेंगे। हवाओं की दिशा भी बदल सकती है। ऐसा हुआ तो 14 और 15 सितंबर को हल्की बारिश हो सकती है। पहली सितंबर के बाद से अच्छी बारिश नहीं हुई है। किसानों को सतर्क रहना होगा। खेतोें की नमी बरकरार रखनी पड़ेगी, तभी धान की अच्छी फसल प्राप्त की जा सकेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें