फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद में रोहिला क्रॉसिंग के पास एक बाइक पर सवार चार युवकों ने अपने को एआरटीओ कार्यालय का कर्मचारी बताकर कन्नौज के व्यापारी व उसके दोस्त से बाइक, नगदी व दो मोबाइल लूट लिए।
सूचना पर मोहम्मदाबाद व नवाबगंज पुलिस मौके पर पहुंची और सीमा विवाद में उलझ गई। सीओ मोहम्मदाबाद ने घटनास्थल नवाबगंज बताया। एसओजी लूट की शिकायत करने वाले दोनों दोस्तों को पुलिस लाइन स्थित क्राइम ब्रांच के आफिस ले आई।
जनपद कन्नौज के गुरसहायगंज निवासी फर्नीचर कारोबारी जुनैद उर्फ कासिम शनिवार को थाना कमालगंज के कस्बा निवासी दोस्त समीर के साथ थाना शमसाबाद के मदीना मस्जिद के पास निवासी रिश्तेदार की अंत्येष्टि में जा रहे थे।