फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहद यादगार हुआ 'सूफिया-अल्ताफ' का निकाह, तमाम मुश्किलों के बाद इस तरह मुकम्मल हुई मोहब्बत

Wed, 26 Dec 2018 09:51 PM IST
प्रशांत कुमार यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में प्रेम प्रसंग में एक सप्ताह पहले घर से बिना सूचना दिए गए प्रेमी युगल को पुलिस ने दिल्ली से पकड़ लिया। प्रेमी के परिजनों को थाने बुलवाकर पुलिस ने समझाया। कस्बे के संभ्रांत लोगों ने भी पुलिस की मदद की। बुधवार को प्रेमी युगल का निकाह मस्जिद में करा दिया गया।  
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला सरायं मुल्लागंज निवासी स्वर्गीय कयूम की पुत्री सूफिया बानो और मोहल्ला नवाबगंज निवासी शरीफ के पुत्र अल्ताफ के बीच काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। सूफिया मनिहार बिरादरी से है, जबकि अल्ताफ जुलाहा बिरादरी का है। इसके कारण दोनों का निकाह नहीं हो पा रहा था। एक सप्ताह पहले दोनों घर से चले गए।

इसकी जानकारी पुलिस को दी गई, तो पुलिस ने किसी तरह दोनों को दिल्ली में खोज निकाला और वापस ले आई। बुधवार को सपा नेता जब्बार खां, मोहम्मद आजम ने दोनों के परिजनों को समझाया। युवती के परिवार में किसी के न होने का हवाला देकर उन्हें शादी के लिए राजी कर लिया गया। इसके बाद मस्जिद में मोहम्मद तलाहा ने दोनों का निकाह कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें