औरैया जिले के कंचौसी के पास बुधवार को दिल्ली हावड़ा रूट पर इटावा से कानपुर जा रही मेमो ट्रेन के दूसरे इंजन से ब्रेक शू जलने की गंध आने लगी और धुंआ उठने लगा। बताया जा रहा है कि ट्रेन जैसे ही अपने निर्धारित समय 6 बजकर 45 मिनट पर प्लेटफार्म नंबर एक मालगाड़ी खड़ी होने से डाउन मेन लाइन पर कंचौसी स्टेशन पहुंची। तभी ट्रेन के दूसरे इंजन से ब्रेक शू जलने की गंध आने लगी और धुंआ उठने लगा। ब्रेक शू जलने की अचानक जलने की गंध आने पर अफरा तफरी मच गई।
ड्राइवर ने स्टेशन अधीक्षक को वायरलेस के जरिए यह सूचना दी। मौके पर पहुंचे रेलवे कर्मियों ने करीब चालीस मिनट तक मालगाड़ी की जांच पड़ताल की। जांच में पाया गया कि मालगाड़ी के पहिए का ब्रेक शू में मामूली कमी रही, जिसके कारण उसमें जलने की गंध आने लगी थी। कोई विशेष समस्या न होने पर कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।