फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चित्रकूट: युवक का अपहरण, फिरौती की मांग, खोजबीन में जुटी पुलिस

Wed, 03 Mar 2021 08:15 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चित्रकूट जिले में मानिकपुर थाना क्षेत्र के मऊ गुरदरी गांव निवासी एक युवक कस्बे की ओर जाते समय रास्ते से गायब हो गया। युवक की बाइक सड़क किनारे बरामद होने से हड़कंप मच गया। युवक के परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए बताया कि मोबाइल से रुपये का इंतजाम करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


उधर, पुलिस कुछ लोगों की सोची समझी साजिश होने का शक जता रही है। मऊ गुरदरी गांव निवासी रामसुशील तिवारी ने बताया कि मंगलवार की देर शाम को भाई आदित्य तिवारी मानिकपुर से अपनी बाइक से गांव लौट रहा था। कुछ राहगीरों ने उसकी बाइक सड़क किनारे पड़ी होने की सूचना दी।

जानकारी का प्रयास किया गया पर आदित्य का सुराग नहीं लगा। कुछ देर बाद मोबाइल पर एक काल आई कि रुपयों का इंतजाम कर लो नहीं तो भाई की जान से हाथ धोना पड़ेगा। इसके बाद से उस नंबर पर काल नहीं जा रही है। रात को ही थाना प्रभारी सुभाष चौरसिया व एसआई दिनेश सिंह मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि आदित्य तिवारी गायब तो हुआ है पर इस मामले में साजिश की आशंका है। फिलहाल परिजनों से पूरी जानकारी ली गई है। परिजनों की तहरीर पर आदित्य की गुमशुदगी दर्ज की गई। 
विज्ञापन


दो दोस्तों की कहानी, 10 दिन पूर्व गायब हुआ जगत
मानिकपुर क्षेत्र के जानकारों और पुलिस के अनुसार कथित अपहृत आदित्य तिवारी और रानीपुर गांव निवासी जगत कुशवाहा अच्छे दोस्त हैं। दोनों मिलकर भूमि प्लाटिंग का काम करते थे। स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ दिन पहले रुपयों के लेनदेन को लेकर दोनों में विवाद हो गया था तब से दोनों अलग-अलग हो गए। 22 फरवरी को रानीपुर गांव निवासी निर्मला देवी ने पुलिस तहरीर में बताया कि उसका बेटा जगत कुशवाहा बाइक से गांव जाते समय अचानक रास्ते से बाइक समेत गायब हो गया है। उसने भी अपहरण होने की आशंका जताई है। अब दो मार्च को जगत का दोस्त आदित्य बाइक से आते समय गायब हो गया है। बाइक बरामद हुई है। परिजनों ने अपहरण की आशंका जताई है। हैरत की बात यह है कि दोनों परिवार एक दूसरे के परिजनों पर ही शक जता रहे हैं। थाने में दोनों मामले में गुमशुदगी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें