25 हजार का इनामी डकैत गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट जिले के मानिकपुर क्षेत्र में बुधवार को प्रभारी निरीक्षक केके मिश्रा ने अपनी टीम के साथ डकैत बबुली कोल गैंग के सक्रिय सदस्य व 25 हजार के इनामी को असलहा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने गिरोह के सदस्य कंचन उर्फ लाला कोल पुत्र राजललन उर्फ राजलली निवासी मनगवां थाना मारकुंडी को 315 बोर तमंचा व भारी मात्रा में कारतूस के साथ पकड़ा है। डकैत पर यूपी व एमपी के थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। यूपी पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।