कानपुर। आईएमए भवन में सोमवार को किशोर कुमार, मोहम्मद रफी और मुकेश को समर्पित भव्य संगीतमय श्रद्धांजलि कार्यक्रम एवरग्रीन लेजेंड्स का आयोजन किया गया। इसमें शहर के गायकों और ऑर्केस्ट्रा ग्रुप ने एक मंच पर आकर तीनों गायकों के सदाबहार गीत ओ मांझी रे, ये शाम मस्तानी, प्यार दीवाना होता है, एक हसीना थी एक दीवाना था, रिमझिम गिरे सावन, भीगी-भीगी रातों में आदि प्रस्तुत कर समा बांध दिया।
किशोर कुमार फैन क्लब के तत्वावधान में आईएमए, आईकेएमजी (लंदन), मुस्कुराए कानपुर, ह्यूमन फाउंडेशन आदि की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथियों में सांसद रमेश अवस्थी, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आईएमए हेडक्वार्टर्स डॉ. शरद अग्रवाल, अध्यक्ष आईएमए यूपी स्टेट डॉ. राजीव गोयल, पूर्व अध्यक्ष आईएमए यूपी स्टेट डॉ. प्रदीप सिंह, सीएसजेएमयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक, आर्यनगर विधायक अमिताभ बाजपेई, एमएलसी अरुण पाठक, नरेंद्र शर्मा, आईएमए के स्थानीय अध्यक्ष डॉ. अनुराग मेहरोत्रा, सचिव डॉ. शालिनी मोहन आदि शामिल रहीं।