फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मेहंदी की डिजाइन से दर्शायी पति के प्रति प्रेम और समर्पण की भावना

विज्ञापन
मेहंदी लगवाती महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर। करवाचौथ के मौके पर अमर उजाला ने महिलाओं के लिए निशुल्क मेहंदी लगवाने के शिविर आयोजित किए। शहर के 11 जगहों पर लगे शिविरों में महिलाओं ने अपने हाथों को मेहंदी से सजाया। शिविर में महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी की तरह-तरह की डिजाइन बनवाकर पति के प्रति अपने प्रेम और समर्पण को दर्शाया।
विज्ञापन



अमर उजाला की ओर से करवाचौथ के लिए गुरुवार को 11 जगहों फजलगंज स्थित अमर उजाला अपराजिता सेंटर, फजलगंज और किदवईनगर में श्री लगन साड़ीज, गोविंदनगर में कपूर फर्नीचर, बिरहाना रोड में पीबी सोसाइटी ज्वैलर्स, पीपीएन मार्केट में ठाकुरदास लॉट वाला, केशवपुरम में अकाय फर्नीचर, आवास विकास में पंचरत्ना ज्वैलर्स, स्वरूपनगर में दक्षिणम साड़ी, लालबंगला स्थित देवी एंड कंपनी, बिरहाना रोड स्थित लाला काशीनाथ सेठ ज्वैलर्स में सुबह 11 बजे से शाम सात बजे तक निशुल्क मेहंदी लगाई गई। यहां महिलाएं अपने हाथों को सजाने के लिए मेहंदी से अपने पति का नाम लिखवाने के साथ तरह तरह की डिजाइन बनवाती नजर आईं।
विज्ञापन






लकी विजेताओं को मिलेगा उपहार


करवाचौथ पर अपने साथी के साथ मोबाइल नंबर 6394743200 पर सेल्फी भेजें। तिरंगा अगरबत्ती की ओर से कुछ लकी विजेताओं को उपहार दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें