फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: एक नहीं दो योजनाएं फिर भी बांस-बल्ली पर दौड़ाई बिजली केबलें

Fri, 10 Oct 2025 01:44 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। नगरीय क्षेत्र में विद्युत तंत्र सुदृढ़ीकरण के लिए योजनाएं हैं मगर जिम्मेदारों की इच्छाशक्ति कमजोर है। बांस-बल्ली के सहारे लंबी केबलें दौड़ाई गई हैं। अधिकांश जगह निर्धारित चालीस मीटर से अधिक दूरी पर केबलें है। इससे केबल टूटती हैं और हादसे होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से नगर निकाय प्रशासन छूटी आबादी में पोल व केबल आदि लगा सकता है। बिजली निगम बिजनेस प्लान से छूटी आबादी में पोल व केबल लगाने के लिए अधिकृत है। दो योजनाओं के बाद भी जिले में 13 नगर निकायों में इस तरह के आबादी क्षेत्र हैं जहां बांस-बल्ली के सहारे लगी लंबी केबलों से बिजली आपूर्ति की जा रही है।
बिजली निगम नगरीय आबादी में करोड़ों खर्च कर तंत्र सुदृढ़ीकरण का दावा करता है। जबकि हकीकत इससे अलग है। हालात ये हैं कि जिला मुख्यालय के नगर अकबरपुर में बांस-बल्ली के सहारे घरों तक बिजली केबलें ले जायी गई हैं। झींझक, रनियां, रसूलाबाद आदि नगर निकायों में भी कमोबेश यही स्थिति है। कई बार लोग पोल लगाने की मांग कर चुके हैं, मगर बिजली निगम व नगर निकाय के अधिकारी अनसुना कर देते हैं। केबल टूटने से हादसे की आशंका बनी है।
विज्ञापन

................
नगर निकाय नगर सृजन योजना में छूटी बस्तियों में पोल लगवा सकते हैं। कुछ निकायों ने इसमें काम किया है, मगर कई बार बिजली निगम नगर निकाय के लगाए पोलों के जरिये कनेक्शन देने में आनाकानी करते हैं। इससे समस्या आती है। इसकी वजह से ज्यादातर नगर निकाय हाईमास्ट पोल लगाकर रोशनी का प्रबंध करते हैं। - अजय कुमार, नोडल ईओ
......................
बिजनेस प्लान में कई छूटी आबादी में विद्युतीकरण किया गया है। नगर निकायों में नई प्लाटिंग क्षेत्र में नियमानुसार डेपलपर को पोल लगाकर व बिजली लाइनें बनानी चाहिए। फिर भी सर्वे कर छूटे आबादी क्षेत्र में बिजली लाइन बनाने का प्रयास किया जाएगा।
- सुमित व्यास, अधीक्षण अभियंता विद्युत
....................
केस एक :
फोटो-16 रनियां के सुशील नगर में बांस के सहारे घरों को ले जायी गईं बिजली केबल। संवाद
कई बार की मांग, कोई सुनता ही नहीं रनियां के सुशील नगर में बिजली के पोल नहीं लगाए गए हैं। चिटिकपुर चौराहा के करीब यह पुरानी बस्ती है। करीब 40 घरों में बांस के सहारे लंबी केबलें लगी हैं। कई लोग पोल लगवाने की मांग कर चुके हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हुई। सावित्री सिंह, अनुपमा यादव व संगीता ने बताया कि रायपुर उपकेंद्र से बिजली जुड़ी है। कोई सुनता नहीं है।
...................
केस दो :
फोटो-17 झींझक के अशोक सम्राट नगर में बल्लियों के सहारे ले जायी गई बिजली केबल। संवाद
सौ मीटर तक लंबी हैं केबलें झींझक नगर के सम्राट अशोक नगर में करीब 15 घरों में बांस के सहारे केबलें घरों तक गई हैं। कुछ घर 80 मीटर तो कुछ 100 मीटर तक दूर हैं। लंबी केबलें अक्सर टूटने से हादसे का खतरा बना रहता है। कई बार लोगों ने फरियाद की मगर बिजली निगम के अधिकारियों ने अनसुना कर दिया।
...................
केस तीन :
फोटो-18 अकबरपुर में बीएसए कार्यालय के पास बल्ली के सहारे घरों तक ले जायी गई बिजली केबलें। संवाद
अकबरपुर में बल्ली पर दौड़ रही केबलें अकबरपुर में माती मार्ग पर बीएसए कार्यालय के करीब बस्ती में बिजली पोल नहीं लगे हैं। सड़क किनारे लगे पोल से करीब 20 घरों तक लंबी केबलें बल्ली के सहारे लगी हैं। आंधी में कई बार केबलें टूटती हैं तो राहगीरों संग हादसे का खतरा रहता है। बिजली निगम या नगर निकाय यहां पोल लगाने की सुध नहीं ले रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें