कानपुर। क्रांतिकारी प्रीमियर लीग-4 के मेगा ऑक्शन की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसमें खेलने वाले खिलाड़ियों का मेगा ऑक्शन 23 अगस्त को काकादेव स्थित एक रेस्टोरेंट में होगा। लीग में 30 वर्ष से अधिक उम्र के क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। यह जानकारी गुरुवार को इंदिरानगर के रेस्टोरेंट में कानपुर वाले क्रांतिकारी संगठन की हुई बैठक में तय हुआ।
अध्यक्ष आशीष मिश्रा ने बताया कि पिछले संस्करणों की तरह इस बार भी प्रतियोगिता में चार टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें आजाद टाइगर्स, शिवाजी स्ट्राइकर्स, भगत ब्रिगेड और लक्ष्मीबाई वारियर्स शामिल हैं। टीमों के नाम देश के महान क्रांतिकारियों के नाम पर रखे गए हैं। शहर में लगातार चौथी बार आयोजित होने वाली लीग में खिलाड़ियों का चयन मेगा ऑक्शन के माध्यम से किया जाएगा। ऑक्शन की प्रक्रिया से टीमों का संतुलित गठन होगा, जिससे मुकाबलों में रोमांच बढ़ेगा। शशांक शाहू, रवि यादव, सौरभ त्रिवेदी, मोनू सिंह, अनुज यादव, पवन मिश्रा, गोपेंद्र, गोपाल और अखिलेश समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।