सड़क सुरक्षा समिति की बैठक लेते सांसद देवेंद्र सिंह मौजूद राज्य मंत्री, डीएम व अन्य अधिकारी।
- फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। हाईवे पर अनाधिकृत पड़े पत्थरों को हटाया जाए और डिवाइडर के रूप में प्रयोग होने वाले पत्थरों को पेंट कराया जाए। सड़क किनारेे यातायात संकेत चिह्नों को अंकित कराया जाए। यह निर्देश कलक्ट्रेट सभागार में बुधवार को जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में सांसद देवेंद्र सिंह भोले ने दिए। कहा कि सड़कों के सभी मोड़ पर संकेतांक बोर्ड, साइड पट्टी व स्पीड ब्रेकर बनवाने व उन पर पेंट शीघ्र करवाया जाए। अधूरे काम को लेकर सांसद ने एनएचएआई व लोक निर्माण विभाग के अभियंताओं से नाराजगी जताई। यहां राज्यमंत्री अजीत सिंह पाल, एमएलसी दिलीप यादव उर्फ कल्लू ने भी जरूरी सुधारों को बताया। एआरटीओ प्रशासन मनोज वर्मा व एआटीओ प्रवर्तन उमाशंकर यादव ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर लगातार जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है।
डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने बच्चों को स्कूलों में यातायात नियमों के बारे में छात्रों को जागरूक कराने को कहा। डग्गामार वाहनों, स्कूली वाहनों, टेंपों और टैक्सी की चेकिंग कराने को कहा। यहां एसपी केशव कुमार चौधरी, सीडीओ सौम्या पांडेय, एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा रहे।