फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नारी के प्रति बढ़ते अपराध पर तलाशने होंगे समाधान: विधायक

विज्ञापन
मिशन शक्ति जागरुकता कार्यक्रम में जानकारी देती विधायक प्रतिभा शुक्ला व मौजूद अधिकारी। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। गुरुवार को उपसंभागीय परिवहन कार्यालय में मिशन शक्ति के तहत जागरुकता गोष्ठी का आयोजन हुआ। महिलाओं को उनके अधिकारों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

जागरुकता गोष्ठी में सदर विधायक प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि समाज में नारी के प्रति बढ़ते विभिन्न प्रकार के अपराध, उत्पीड़न आदि के मामलों पर नियंत्रण स्थापित करने के लिए समाधान तलाश करने होंगे। डीएम डॉ. दिनेश चंद्र ने कहा कि शासन के निर्देश पर 25 अक्तूबर तक अभियान चलाया जा रहा है। एसपी केशव कुमार चौधरी ने कहा कि मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत बाल विवाह रोकथाम, सहायता, पुर्नवास, बाल-विवाह करने व कराने पर दंड का प्रावधान है। भाजपा जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान ने कहा कि आवश्यकता है कि महिलाओं के प्रति आदर और सम्मान की भावना जागृत की जाए। छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। एआरटीओ प्रशासन मनोज वर्मा, एआरटीओ प्रवर्तन अभिषेक कनौजिया, उमाशंकर यादव, आरआई सतेंद्र कुमार सिंह, पीटीओ आनंद कुरील, बउवा पांडेय, प्रदीप मिश्रा, महेंद्र कटियार संजय मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

ं जैनपुर स्थित एक फैक्टरी में आईआईए के चेयरमैन राजीव शर्मा ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक किया। डीआईसी उपायुक्त चंद्रभान सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनीत त्रिपाठी, सौरभ गुप्ता, सुनील पांडेय, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे। लालपुर पातेपुर में बाल पुष्टाहार विभाग की ओर से जागरुकता रैली निकाली गई। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शकुंतला यादव, रेखा दीक्षित, गीता गौतम, कल्पना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें