फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत अफसरों को मिली डांट, एसई को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
वीडियो कांफ्रेसिंग करते उर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग में ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने राजस्व वसूली बेहद कम होने और बिजली चोरी को लेकर अफसरों को डांट लगी। उन्होंने अधीक्षण अभियंता (एसई) को कारण बताओ नोटिस देने को कहा। साथ ही न्यू बारा और मिंडाकुआं सबस्टेशन के फीडरों में लाइनलॉस अधिकता पर रूरा और रसूलाबाद एसडीओ और न्यू बारा जेई का स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन

बकाया राजस्व की वसूली पर वीडियो कांफ्रेंसिंग में ऊर्जा मंत्री ने अधीक्षण अभियंता एसके श्रीवास्तव से ब्योरा मांगा। लगभग तीन लाख कनेक्शनों में 46 हजार कनेक्शनों पर नियमित बिल जमा कराने की स्थिति मिली। 2.40 लाख कनेक्शनों पर 12 माह से बिल अदायगी न होने पर ऊर्जा मंत्री खफा हो गए। उन्होंने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक सौम्या अग्रवाल को अधीक्षण अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। बिजली चोरी रोकने के लिए लाइनलॉस 15 फीसदी तक लाने के निर्देश हैं। बुधवार को जिले में रसूलाबाद उपखंड के मिंडाकुआं सबस्टेशन व रूरा उपखंड के न्यू बारा सबस्टेशन के फीडरों की समीक्षा हुई। मिंडाकुआं में पूर्व में 85 फीसदी से अधिक लाइनलॉस व न्यू बारा में लाइनलॉस 50 फीसदी से अधिक होने पर यूपीपीसीएल के चेयरमैन अरविंद कुमार ने अफसरों से कड़ी नाराजगी जताई।
उन्होंने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक को एसडीओ रूरा ईश्वर चंद्र तिवारी, एसडीओ रसूलाबाद गौरव द्विवेदी और न्यू बारा सबस्टेशन के जेई रजनीश से स्पष्टीकरण तलब करने को कहा। साफ हिदायत की गई कि हर हाल में 60 दिनों के अंदर लाइनलॉस 15 फीसदी से नीचे लाएं। ट्रांसफार्मरों का भार सुधार करने और टेबल बिलिंग शिकायतों को गंभीरता से लेने और लापरवाह एजेंसियों पर कार्रवाई का निर्देश ऊर्जा मंत्री ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें