फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत बैठक में बीडीसी और प्रधानों ने दिए प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्हौर। विकास खंड क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से ब्लाक परिसर में पंचवर्षीय योजना की अंतिम क्षेत्र पंचायत बैठक हुई। इसमें बीडीसी सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने अपने-अपने प्रस्ताव ब्लाक प्रमुख, खंड विकास अधिकारी को सौंपे।
विज्ञापन

बुधवार को विकास खंड परिसर में ब्लाक प्रमुख अनिल कटियार, बीडीओ दिनकर विद्यार्थी के नेतृत्व में विकास खंड क्षेत्र के 86 बीडीसी और 68 ग्राम पंचायतों के प्रधानों की वार्षिक बैठक हुई। क्षेत्र पंचायत की बैठक में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सदन सदस्यों को सामाजिक दूरी के साथ-साथ मास्क लगाने के लिए प्रेरित करते हुए कार्रवाई आरंभ हुई। क्षेत्र के नसिरापुर ग्राम पंचायत के प्रधान विकल कटियार ने बैठक में सरकारी स्कूल के पास खड़ंजा कार्य के लिए अपना प्रस्ताव दिया। इस पर ब्लाक प्रमुख ने प्रधान को आश्वासन दिया कि जल्द ही समस्या को देखते हुए खड़ंजा कार्य आरंभ करा दिया जाएगा। वहीं, देवीपुर सरायं ग्राम प्रधान राजपाल सिंह ने बीते तीन वर्षों से प्रस्ताव देने के बाद भी ग्राम पंचायत के दो मीटर खड़ंजे का कार्य अभी तक न होने से गहरी आपत्ति जताई। वहीं कई ग्राम प्रधानों ने बरसाती नाला को पक्का कराने, सौर ऊर्जा लाइट्स लगवाने, सीसी रोड बनवाने सहित कई प्रकार के प्रस्ताव दिए गए। करीब दो घंटे तक चली कार्रवाई के बाद सभी सदस्यों को उनके बैंक खातों में मानदेय भेजे जाने की बात कहकर बैठक समाप्त की घोषणा कर दी गई। बैठक के दौरान सभी सदस्य इस पंचवर्षीय की अंतिम क्षेत्र पंचायत की बैठक होने पर भी चर्चा करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें