फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शीतलपेय कंपनी के अफसरों व छंटनीशुदा कर्मियों का जाना पक्ष

विज्ञापन
शीतलपेय कंपनी के अधिकारियों व छटनीशुदा कर्मचारियों के साथ वार्ता करते डीएम। - फोटो : AKBARPUR
विज्ञापन
कानपुर देहात। जैनपुर स्थित एक शीतल पेय कंपनी के अफसरों और छंटनीशुदा कर्मियों के प्रतिनिधियों से बुधवार को डीएम ने वार्ता की। पक्ष जानने के बाद डीएम ने जल्द की रिपोर्ट मंडलायुक्त को भेजने की बात कही।
विज्ञापन

जैनपुर फैक्टरी एरिया में पेप्सी की फ्रेंचायजी कंपनी वरुण बेवरेज से 30 जून को 63 श्रमिकों की छंटनी की गई थी। ये कर्मी फैक्टरी गेट पर धरना दे रहे हैं। मंडलायुक्त व डीएम से शिकायत की गई थी। श्रमायुक्त कानपुर के यहां सुनवाई भी हुई लेकिन कोई हल नहीं निकल सका।
बुधवार को डीएम डॉ. दिनेश चंद्र चौहान ने कार्यालय में फैक्टरी अफसरों व छंटनीशुदा कर्मियों के प्रतिनिधियों से वार्ता कर पक्ष जाना। श्रम प्रवर्तन अधिकारी विनीत त्रिपाठी ने पूरी स्थिति से डीएम को अवगत कराया। डीएम ने मंडलायुक्त के यहां पूरी रिपोर्ट जल्द भेजने की बात कही। एडीएम प्रशासन पंकज वर्मा, जिला सूचना अधिकारी वीएन पांडेय, नायब तहसीलदार संजय सिंह, ईओ अकबरपुर देवहूती पांडेय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें