फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मीना मंच निखारेगा बेटियों का आत्मविश्वास

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। परिषदीय स्कूलों और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें जीवन कौशल सिखाने के लिए 624 विद्यालयों के मीना मंच सुगमकर्ताओं को ब्लॉक स्तर पर दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए तीन लाख रुपये का बजट जारी किया गया है। सभी कार्यशालाएं 30 नवंबर तक पूरी की जाएंगी।
विज्ञापन

बीएसए हरिओम सिंह ने बताया कि समग्र शिक्षा की राज्य परियोजना निदेशक के निर्देश पर प्रशिक्षण होगा। प्रशिक्षित सुगमकर्ता अपने विद्यालय के दो अन्य शिक्षकों को भी प्रशिक्षण देंगे। कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की टीमें बनाकर हर शनिवार भोजनावकाश के बाद गतिविधियां कराई जाएंगी। इनकी रिपोर्ट टूल-10 पर अपलोड होगी। सुगमकर्ताओं और दो अन्य शिक्षकों को दीक्षा पोर्टल से सेल्फ-एस्टीम प्रशिक्षण भी लेना होगा। प्रति बैच 50 प्रतिभागियों और दो संदर्भदाताओं के लिए 30 हजार रुपये खर्च होंगे। प्रशिक्षण की निगरानी खंड शिक्षा अधिकारी करेंगे। बीएसए गुणवत्ता और शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। कार्यशाला के एक सप्ताह के भीतर खर्च का ब्योरा राज्य परियोजना कार्यालय भेजना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें