फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: पावरलिफ्टिंग में शिवानी, दक्षता और जूही ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर। छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय में शुक्रवार को अंतर महाविद्यालयीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई। 69 किग्रा भार वर्ग में सीएसजेएमयू की शिवानी वर्मा ने कुल 272.5 किग्रा भार उठाकर पहला स्थान हासिल किया। आराध्या सिंह 165 किग्रा के साथ दूसरे और शैली तिवारी 130 किग्रा भार उठाकर तीसरे स्थान पर रहीं। 76 किग्रा भार वर्ग में सीएसजेएमयू की दक्षता कुमारी ने 175 किग्रा भार उठाकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया। 93 किग्रा भार वर्ग में सीएसजेएमयू की जूही छंगानी ने 322.5 किग्रा भार उठाकर स्वर्णिम सफलता हासिल की। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने स्क्वाट, बेंच प्रेस और डेडलिफ्ट में अपनी दमखम के साथ तकनीकी कौशल का भी परिचय दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें