फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज में आवास विकास बनाएगा ऑक्सीजन प्लांट

विज्ञापन
मेडिकल कालेज का मुख्य गेट। - फोटो : KANNAUJ
विज्ञापन
कन्नौज/ तिर्वा। मेडिकल कालेज में अब तक ऑक्सीजन प्लांट ही नहीं है। मंजूरी मिलते ही परिसर में आवास विकास तीन से चार हफ्तों में प्लांट बनाकर तैयार कर देगा। कोविड संक्रमण की बढ़ती रफ्तार और ऑक्सीजन की मांग को देखते हुए कालेज प्रशासन की ओर से डीजी हेल्थ को भेजा गया प्रस्ताव मुख्यमंत्री दफ्तर तक पहुंच गया है। प्रशासन को उम्मीद है कि तीन से चार दिन के भीतर मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद इसे मंजूरी मिल जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज प्राचार्य डॉ. नवनीत कुमार ने बताया कि जिले में पहले 50 ऑक्सीजन सिलिंडर की खपत होती थी। अब यह बढ़कर प्रतिदिन डेढ़ सौ तक पहुंच गई है। ऐसे में मेडिकल कालेज परिसर में ऑक्सीजन प्लांट का होना जरूरी हो गया है। प्लांट लगने से रिजर्व में सिलिंडर उपलब्ध रहेंगे। कोरोना की पहली लहर में ही इस पर विचार किया गया था। इसी कड़ी में पिछले साल ऑक्सीजन पाइप सिस्टम की मरम्मत कराई गई थी। इस पर काम चल ही रहा था कि कोविड की दूसरी तेज लहर आ गई। प्राचार्य ने बताया कि करीब दो हफ्ते पहले ऑक्सीजन प्लांट के लिए पूरा प्रपोजल बनाकर डीजी हेल्थ को भेजा गया। अब वह मुख्यमंत्री दफ्तर तक पहुंच चुका है। जल्द निर्णय होने की उम्मीद है। यह करीब एक करोड़ छियानवे लाख से बनने का प्रस्ताव है।
तय हुुआ है कि यह ऑक्सीजन प्लांट आवास विकास बनाएगा। काम शुरू होने के तीन हफ्तों में प्लांट का शुभारंभ हो जाएगा। अभी तक कालेज के इमरजेंसी वार्ड, आइसोलेशन वार्ड समेत अन्य प्रमुख वार्डों में सिलिंडर के सहारे पाइप लाइन से आक्सीजन सप्लाई की जाती रही है। प्लांट लगने के बाद कालेज में ऑक्सीजन की किल्लत दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें