ऑक्सीजन गैस सिलेंडर लेने के लिए लगी लाइन
- फोटो : amar ujala
कानपुर में अगर आपसे कोई दवाइयों के पैसे एमआरपी से अधिक मांगे, ऑक्सीजन की कालाबाजारी करे या एंबुलेंस वाले ज्यादा पैसे वसूलें तो आप 112 नंबर डायल कर शिकायत कर सकते हैं। सूचना पर पुलिस पहुंचेगी और कालाबाजारी करने वाले पर कार्रवाई करेगी।
पुलिस कमिश्नर ने इस संबंध में सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश जारी कर दिए हैं। कोरोना काल में पुलिस प्रशासन के पास ऐसी तमाम शिकायतें पहुंच रही हैं। डीएम ने एक दिन पहले एक अस्पताल और एंबुलेंस चालक पर कार्रवाई भी की थी।
पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने बताया कि यूपी 112 ने हम आ रहे हैं अभियान की शुरुआत की है। इस संबंध में सभी को जागरूक करने के लिए मेडिकल स्टोर, अस्पतालों, ऑक्सीजन की एजेंसियों में पोस्टर आदि लगाए गए हैं। सोशल मीडिया के जरिये भी लोगों को जानकारी दी जा रही है।