फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपकी दवाएं बस दो दिन की

Thu, 17 Mar 2016 01:14 AM IST
कानपुर
विज्ञापन
इंजेक्शन गर्भधारण रोकने के अलावा गर्भाश्य के कैंसर की संभावना को भी खत्म कर देता है।
विज्ञापन
दुर्गेश त्रिपाठी
विज्ञापन

कानपुर। यदि आप शुगर के मरीज हैं तो तत्काल अपने डॉक्टर से संपर्क करें क्योंकि आपके रोग को काबू में रखने वाली कॉम्बिनेशन वाली दवाओं पर रोक लग चुकी है। शनिवार से शुगर के मरीजों की ज्यादातर दवाएं बिकनी बंद हो जाएंगी। इनमें 23 तरह की दवाएं कॉम्बिनेशन वाली हैं। यही हाल हार्ट, कैंसर, टीबी आदि गंभीर रोगों के इलाज में काम आने वाली कॉम्बिनेशन की एंटीबायोटिक दवाओं का होने जा रहा है। फुटकर दवा दुकानदारों को कॉम्बिनेशन वाली 344 दवाओं को तुरंत थोक दवा दुकानदारों को वापस करने का फरमान सुना दिया गया है। ड्रग कंट्रोलर के आदेश के बाद कानपुर मंडल (कानपुर नगर, कानपुर देहात,
विज्ञापन

फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया) के सभी दवा दुकानदारों को अल्टीमेटम
जारी कर दिया गया है। शनिवार से ड्रग इंस्पेक्टरों की टीम दुकानों पर छापामार अभियान चलाएगी।
असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर (एडीसी) एलके सिंह ने बताया कि दुकानदारों को दी गई मोहलत दो दिन में खत्म हो जाएगी। इसके बाद से मेडिकल स्टोर संचालक ऐसी दवा बेचते मिले तो कार्रवाई की जाएगी। उन्हें कोरेक्स, फेंसिडिल (खांसी) समेत कुछ अन्य दवाओं पर कोर्ट के स्टे के संबंध में कोई आदेश अभी तक नहीं मिला है। आदेश आने पर इन दवाओं को भी सीज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें