फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की दहशत: नेपाल से लौटे श्रद्धालुओं की जांच, पूरी बस को किया गया सैनिटाइज्ड

Sat, 21 Mar 2020 10:14 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
नेपाल से लौटे श्रद्धालुओं की हुई जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर के बिठूर में नेपाल से लौटे 35 श्रद्धालुओं की जांच की गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीएमओ और हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क साधने की कोशिश की लेकिन फोन नहीं उठा। अंत में डीएम को इसकी सूचना दी गई। करीब तीन घंटे बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची। 
विज्ञापन


11 मार्च को करीब 50 लोगों का जत्था प्राइवेट ट्रैवल कंपनी की बस से पशुपतिनाथ काठमांडू और कामाख्या देवी के दर्शन के लिए गया था। पूरी बस को सैनिटाइज्ड किया गया। दल में कुल 35 लोग थे। इनमें कई लोग लखनऊ कानपुर, कन्नौज, घाटमपुर के हैं। कुछ सदस्य रास्ते में लखनऊ उतर गए थे।

कोरोना के जिला नोडल अधिकारी सुबोध सिंह ने बताया कि सभी को चेकअप के बाद घर भेज दिया गया। बिठूर के थाना प्रभारी कौशलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने सीएमओ और हेल्पलाइन नंबर पर कई बार फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा इसके बाद डीएम को इसकी जानकारी दी। करीब तीन घंटे बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच के लिए पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें