फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तरंग की तैयारियों के रंग में रंगा मेडिकल कॉलेज

Thu, 11 Dec 2014 03:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
‘तरंग-14’ के रंग में जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज रंग गया है। जैसे-जैसे 14 दिसंबर की तारीख नजदीक आ रही है। तैयारियों का दौर तेज होता जा रहा है।
विज्ञापन

प्रोग्राम में हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट्स सुबह से लेकर रात तक रिहर्सल कर रहे हैं तो आयोजन से जुड़े स्टूडेंट्स टीचर्स के साथ बैठक कर रणनीति तैयार कर रहे हैं।
आयोजन 16 दिसंबर तक चलेगा। मेडिकल स्टूडेंट्स के इस सबसे बड़े कल्चरल इवेंट में ‘अमर उजाला’ लगातार तीसरी बार मीडिया पार्टनर बना है।
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में ‘तरंग-14’ का शंखनाद 14 दिसंबर से हो रहा है। उद्घाटन समारोह को भव्य रूप देने के लिए इसका नाम भी ‘शंखनाद’ रख दिया गया है।
पहले दिन सुबह लिट्ररेरी इवेंट, पोस्टर प्रतियोगिता और ब्लड डोनेशन कैंप लगेगा। इंडियन ऑइडल सीजन छह की दीक्षा पीयूष रात में धमाल मचाएंगी। इसके अलावा रॉक शो पर कॉलेज की बैंड परफार्मेंस देगी।
विज्ञापन

देर रात डीजे नाइट्स में स्टूडेंट्स के साथ टीचर्स भी थिरकेंगे। 15 दिसंबर को कॉलेज परिसर में पौधरोपण, फैशन शो, इंडियन, वेस्टर्न डांस होगा। 16 दिसंबर की सुबह बेटी बचाओ रैली निकाली जाएगी।
कॉलेज परिसर से रैली मोतीझील जाएगी। रात में गायक आदित्य नारायण अपने गीतों से स्टूडेंट्स और टीचर्स को झुमाएंगे।
बुधवार को प्रॉक्टर व चेयरमैन प्रो. जीडी यादव, डॉ. किरन पांडेय, डॉ. यशवंत कुमार राव, डॉ. प्रशांत त्रिपाठी, डॉ. अमिता तिलक के साथ आयोजन से जुड़े स्टूडेंट्स की बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक में आयोजन की रणनीति बनाई गई। इस दौरान आयोजन समिति के अध्यक्ष अजयदीप सिंह, चीफ एडमिनिस्ट्रेटिव कोआर्डिनेटर अमित भदौरिया, सचिव नितिन पांडेय, वित्त सचिव नितिन राज धवल, मीडिया प्रभारी प्रमोद, ओमप्रकाश राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें