फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur News: मेडिकल काॅलेज को मिले 75 जेआर, जल्द संचालित होंगे सभी वार्ड

Fri, 27 Jun 2025 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कानपुर देहात। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की कमी के चलते कई स्वास्थ्य सेवाओं का संचालन नहीं किया जा रहा है। अब 75 जूनियर रेजीडेंट (जेआर) मिल गए हैं। इससे इमरजेंसी सेवाएं बेहतर होंगी। जल्द 400 बेड की क्षमता को पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन

गुरुवार तक मेडिकल कॉलेज में 68 जेआर ने ज्वाइन किया है। 28 जून तक सभी को ज्वाइन करना है। मैन पॉवर बढ़ने से अब मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य सेवाएं भी बेहतर होंगी। मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ओपीडी, इमरजेंसी, जनरल वार्ड, महिला वार्ड के साथ ही अन्य स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने में जुटा है। इन डॉक्टरों के आने से कई स्वास्थ्य सेवाएं जल्द संचालित की जाएंगी।
बता दें कि डॉक्टरों की कमी के चलते कई स्वास्थ्य सेवाएं अभी तक संचालित नहीं हो पा रही थी। मेडिकल कॉलेज में 260 बेड ही संचालित हो रहे थे। बड़ी संख्या में जेआर मिलने के लिए अब मेडिकल कॉलेज प्रबंधन बेड की क्षमता जल्द ही 400 करेगा। इससे मरीजों को भर्ती करने में काफी आसानी होगी, बेहतर ढंग से इलाज हो सकेगा।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सज्जन लाल वर्मा ने बताया कि सभी जेआर को 28 जून तक ज्वाइन करना है। सभी के आने के बाद ओपीडी, वार्ड, इमरजेंसी में तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई जाएगी। राउंड क्लॉक ड्यूटी लगने से मरीजों की बेहतर तरह से देखभाल व इलाज मिल सकेगा।
..........
नए भवन में ओपीडी के साथ मिलेगी कई सेवाएं
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. सज्जन लाल वर्मा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के नए भवन में अभी ओपीडी व जनरल वार्ड संचालित हो रहा है। मैन पॉवर बढ़ा है। अब जल्द ही नए भवन में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, डायग्नोस्टिक की सेवाएं संचालित कराई जाएंगी। उन्होंने बताया कि एक ही छत के नीचे मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं मिलने से उन्हें पुराने भवन के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। कोशिश है कि जुलाई माह तक यह सभी सेवाएं संचालित करा दी जाएं। इसके साथ ही सभी वार्ड चालू कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें