काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ते कारोबारी
- फोटो : अर्पण मैथला
कानपुर के मीट कारोबारियों ने विरोध का अनोखा तरीका अपनाकर सीएम योगी के एक्शन को बड़ी चुनौती दी है। बकरमंडी स्लॉटर हाउस बंद होने से नाराज मीट कारोबारियों ने शुक्रवार को जुमे की नमाज काली पट्टी बांधकर पढ़ी। इसके बाद परेड से नई सड़क तक मीट कारोबारियों ने जुलूस निकाला।
जमीयतुल कुरैश गरीब नवाज के अध्यक्ष हाजी दिलशाद कुरैशी, चौधरी जियाउल इस्लाम के नेतृत्व में निकाले गए जुलूस के माध्यम से शासन और प्रशासन से मांग की गई कि वह छोटे कारोबारियों को भुखमरी से बचाएं। सरकारों का काम रोजगार देना होता है, जो अपना कारोबार कर रहे हैं, उससे छीनना नहीं। इसके पहले सभी मस्जिदों के इमामों ने जुमे की नमाज के पहले एक पत्र पढ़ा।