कानपुर के जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस के नए सत्र की पढ़ाई की शुरुआत गुरुवार से हो जाएगी। छात्र पाठ्यक्रम की कक्षा करने के पहले फाउंडेशन कोर्स करेंगे। इसमें उन्हें कॉलेज के इतिहास, नियमावली, छात्रावास आदि के संबंध में बताया जाएगा। फाउंडेशन कोर्स सुबह आठ बजे से शुरू होगा।
मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने बुधवार रात सारी तैयारी पूरी कर ली। एंटी रैगिंग दस्ते को अलर्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही सीनियर छात्रों की काउंसलिंग भी की गई है। एंटी रैगिंग के तीन दस्ते तीन चरणों में 24 घंटे निगरानी रखेंगे। एमबीबीएस के नए सत्र की शुरुआत एमसीआई निर्धारित नए पाठ्यक्रम के साथ हो रही है।